गर्मी हुई अजेय
दिनकर का पारा चढ़ा, गर्मी हुई अजेय ।
जीवन की रक्षा करें, पी कर शीतल पेय ।।
पी कर शीतल पेय, ध्येय गर्मी से बचना ।
नींबू, सत्तू, प्याज, आम का पन्ना चखना ।।
'अनहद' बुरा प्रभाव, न पड़ जाए जीवन पर ।
आतप का अति जोर, जलाते सबको दिनकर ।।
अनुपम पाण्डेय 'अनहद'
Comments
Post a Comment